बहराइच: लड़की का चाल-चलन ठीक नहीं है..., बता कर तुड़वाई शादी, चले लाठी-डंडे, पति-पत्नी समेत पांच घायल
बहराइच, अमृत विचार। समदा गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी का चाल चलन ठीक ना होने के बात कहते हुए उसका शादी तोड़वा दिया। इसको लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकी। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। दंपति की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम समदा निवासी मोहम्मद यूनुस की बेटी का विवाह थाना क्षेत्र के नत्थूपुर गांव निवासी जाबिर के साथ तय हुआ था। इसकी जानकारी गांव निवासी पड़ोसी फतेह बहादुर उर्फ मुबारक पुत्र बहादुर को लगी। यूनिस का आरोप है कि फतेह बहादुर ने नत्थूपुर गांव पहुंचकर बेटी की बुराई कर दी। साथ ही बेटी कल चाल चलन ठीक न होने की बात कही, जिससे शादी टूट गई। इसको लेकर यूनुस और फतेह बहादुर के बीच विवाद शुरू हो गया।
बहराइच:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 27, 2023
शादी टूटने पर जमकर चटकीं लाठियां, दंपती समेत पांच घायल
दंपती की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर
लड़की को गलत बता तोड़वा दिया शादी,
पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों पर दर्ज किया केस#बहराइच pic.twitter.com/8dr4wTMgsh
उलाहना देने पर सोमवार को सुबह फतेह बहादुर ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। जिस पर यूनुस ने थाने में तहरीर दी। इससे नाराज दबंगों ने शाम को जमकर मारपीट की। एक दूसरे पर लाठियां बरसाई। मारपीट में दंपति समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर में भर्ती कराया गया।
यहां फातिमा और पति सलीम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मारपीट में अफसाना बानो मोहम्मद यूनुस भी घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद ने बताया कि एक पत्थर से फातिमा और दूसरे पक्ष से मरियम ने तहरीर दी थी दोनों पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लखनऊ से मारपीट करने आए दबंग
जिला अस्पताल में भर्ती फातिमा ने बताया कि गांव निवासी फतेह बहादुर लखनऊ में सब्जी की दुकान का संचालन करता है। वहीं पर साले और अन्य लोग रहते हैं। महिला ने बताया कि जब हम सभी ने शादी टूटने का उलाहना दिया तो फतेह बहादुर लखनऊ से दबंगों को लेकर आया और मारपीट करने लगा।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: नदी पार कर रहे किसान को खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश में जुटे गोताखोर, इलाके में हड़कंप
