Hardoi Police : एसपी नहीं,अब ये अधिकारी करेंगे जिले में मातहतों के Transfer

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। हेड कांस्टेबिल हो या कांस्टेबिल, इनके तबादले अब एसपी नहीं बल्कि उनके जोन के एएसपी करेंगे। एसपी राजेश द्विवेदी ने इस तरह का आदेश जारी किया है। इस आदेश के आते ही उसे अमल में लाने की कवायद शुरू हो गई है। बताते चलें कि अभी तक पुलिस महकमें के सारे तबादले एसपी ही किया करते थे।

इंस्पेक्टर हो या सब इंस्पेक्टर,हेड कांस्टेबिल हो या फिर कांस्टेबिल,इन सबके के तबादले एसपी की कलम से किए जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एसपी राजेश द्विवेदी ने आदेश जारी किया है कि एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह अपने जोन के हेड कांस्टेबिल और कांस्टेबिल के तबादले अपने जोन में करेंगे तो एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह अपने जोन के तबादले अपने ही जोन में करेंगे।

हालांकि पहले एसपी ही पुलिस महकमें के कार्मिक हों या पुलिस जवान,उन सभी के तबादले किया करते थे। एसपी के इस आदेश के जारी होते ही एएसपी पूर्वी और एएसपी पश्चिमी के कार्यालयों में गहमा-गहमी बढ़ गई है। आदेश को तुरंत ही अमल में लाने की निर्देश पर कवायद शुरू हो गई है। 

बताते हैं कि एएसपी पूर्वी नृपेंद्र सिंह के जोन में कोतवाली शहर, कोतवाली देहात,महिला थाना,बघौली, कछौना,सण्डीला, कासिमपुर,साण्डी, बिलग्राम,सुरसा, माधौगंज, मल्लावां व अतरौली थाना है, जबकि एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह के जोन में बेनीगंज, टड़ियावां, हरियावां, पिहानी,मझिला, शाहाबाद,बेहटा गोकुल,पाली, पचदेवरा,अरवल, हरपालपुर, लोनार और सवायजपुर कोतवाली आती है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में टला ओडिशा जैसा रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास दो टुकड़ों में बंटी मालगाड़ी

संबंधित समाचार