प्रयागराज में टला ओडिशा जैसा रेल हादसा, रेलवे स्टेशन के पास दो टुकड़ों में बंटी मालगाड़ी
मौके पर जुटी भीड़, मचा हड़कंप
प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में ओडिशा जैसा रेल हादसा होने से टल गया। तहसील हंडिया खास रेलवे स्टेशन से महज एक किलोमीटर पहले की एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में विभाजित हो गई। जिसके बाद मौके एक हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी रेलवे प्रशासन को हुई तो मौके पर कई आलाधिकारी पहुंचे और अचानक से हुयी घटना की जांच शुरु कर दी।
गौरतलब है कि लगातार हो रहे रेल हादसे के बाद भी रेलवे विभाग अपनी कमियो को छुपाने में लगा हुआ है। किसी भी घटना को गंभीरता से नहीं ले रहा है। आए दिन रेल दुर्घटनाएं हो रही हैं। उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के बाद प्रयागराज के हंडिया में भी बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। मंगलवार को हडिया तहसील के कुछ दूरी पर बने रेलवे स्टेशन के एक किलोमीटर पहले वाराणसी प्रयागराज रेल मार्ग पर वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही एक मालगाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही दो टुकड़ों में विभाजित हो गई। इस दौरान तेज धमाके की आवाज भी हुई।
आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना रेलवे के अधिकारियो को मिली तो मौके पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद मालगाड़ी के चालक ने अपनी सूझबूझ से विभाजित हुए दोनों टुकड़ों को जोड़ दिया और पुनः रेलगाड़ी अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई।
ये भी पढ़ें -रायबरेली : रेलवे स्टेशन पर भिड़े यात्रियों के दो गुट, जमकर हुई मारपीट
