बरेली: सनातन मंदिर में सेंसर वाले घंटे से होगी आरती
बरेली,अमृत विचार। मंदिर में घंटा बजाकर पूजा और आरती करने की ध्वनि कोरोना संक्रमण काल में शायद ही किसी ने सुनी हो, क्योंकि प्रशासन की ओर से कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने की वजह से घंटे और मूर्तियों के छूने पर रोक लगी हुई है। अब मॉडल टाउन के प्रसिद्ध सनातन धर्म मंदिर में …
बरेली,अमृत विचार। मंदिर में घंटा बजाकर पूजा और आरती करने की ध्वनि कोरोना संक्रमण काल में शायद ही किसी ने सुनी हो, क्योंकि प्रशासन की ओर से कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने की वजह से घंटे और मूर्तियों के छूने पर रोक लगी हुई है। अब मॉडल टाउन के प्रसिद्ध सनातन धर्म मंदिर में घंटियों की आवाज गूंजने लगी हैं। यहां सेंसरयुक्त घंटा लगाया गया है।
कोरोना काल में पहली बार घंटियों पर रोक को देखते हुए श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में सेंसर युक्त घंटा लगाया है। इसमें हाथ आठ इंच दूर होने पर सेंसर से ध्वनि उत्पन्न होगी।
मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर कमेटी के पदाधिकारी कंवल नयन सपड़ा ने सेंसर युक्त घंटा बजाकर शुरुआत की। इसके बाद मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया।
बता दें कि मशीन में सेंसर लगा हुआ है, जो हाथ का इशारा पाते ही मंदिर की घंटी में लगाए गए उपकरण को सक्रिय कर देता है। जिससे बिना छुए ही घंटी बजने लगती है। इस मौके पर महामंत्री संजीव चांदना, राकेश नरूला, नवीन शर्मा, उमेश धमीजा, अंकित, सनी ककड़, पवन चांदना, पुनीत सपड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
