Mahoba News : प्रदूषित पानी की आपूर्ति से नागरिकों में पनपा आक्रोश, अधिकारियों ने निरीक्षण कर दिए ये निर्देश
महोबा में प्रदूषित पानी की आपूर्ति से नागरिकों में पनपा आक्रोश।
महोबा में प्रदूषित पानी की आपूर्ति से नागरिकों में आक्रोश पनपा है। उपजिलाधिकारी और एक्सइएन ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर स्वच्छ पानी की आपूर्ति के निर्देश दिए।
महोबा, अमृत विचार। जल संस्थान की उउदासीनता के चलते चरखारी कस्बे में प्रदूषित और कीचड युक्त पानी की आपूर्ति किये जाने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। एसडीएम चरखारी ने अधिशाषी अभियन्ता के साथ वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर दो दिन के अन्दर साफ पानी की आपूर्ति किये जाने के निर्देश दिये।
गौरतलब है कि कस्बा चरखारी में एक सप्ताह से प्रदूषित और गन्दे पानी की आपूर्ति किये जाने से लोगों में क्षासा गुस्सा दिखाई दिया। प्रदूषित पानी का प्रयोग करते हुये लोगों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का गुस्सा देख उपजिलाधिकारी चरखारी श्वेता पाण्डेय ने जल संस्थान के एक्सईएन ने अस्थौन स्थित वाटर प्लांट जा धमके। जहां पर अर्जुन बांध से आ रही गन्दे पानी की सप्लाई को पीने योग्य बनाने के लिये अधिशाषी अभियन्ता से वार्ता की।
एसडीएम ने हर हाल में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति किये जाने के जल संस्थान के अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सप्लाई के दौरान पानी को साफ करने के लिये फिटकरी का प्रयोग करें। प्रदूषित पानी की सप्लाई होने पर सम्बन्धित अभियन्ता के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
अधिशाषी अभियन्ता ने पाईप लाइन में भरे गन्दे गन्दे पानी को बहाने की सलाह दी। पुराना पानी बहने के बाद साफ पानी उपभोक्ताओं को मिल सकेगा। एसडीएम के निरीक्षण के बाद उपभोक्ताओं को अब स्वच्छ पानी मिलने की उम्मीद बढ गई है।
