रामपुर : आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में एक जुलाई को होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण के मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस हुई। अब इस मामले में एक जुलाई को सुनवाई होनी है। 
     
वर्ष 2019 में लोकसभा का चुनाव हुआ था। जिसमें आजम खां को सपा बसपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया था। आजम खां ने जनसभाओं को संबोधित किया था। मामले में उन्होंने एक अधिकारी सहित अन्य लोगों पर टिप्पणी कर दी थी। शहजादनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।

 जिसकी सुनवाई मौजूदा समय में एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। इस मामले में आजम खां के अधिवक्ता की ओर से गवाहों की सूची कोर्ट में पेश की गई थी। जिसके बाद से कोर्ट में गवाहों के बयान पूरे हो गए हैं। मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस हुई, जोकि पूरी नहीं हो सकी। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि बहस चल रही है। अब इस मामले में एक जुलाई को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़े:- रामपुर: पत्नी बोली- मेरे पति को कुछ पिलाकर मार डाला...जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार