बहराइच में महिला ने चोरों को ललकारा तो सरिया मारकर फोड़ दिया सिर
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के चहलवा चमन चौराहा निवासी एक जमीन के घर में बकरी चोरी के उद्देश्य से रात में चोर घुस गए। दरवाजा में चोरों के लड़ते ही महिला जाग गई। महिला ने ललकारते हुए चोरों का पीछा किया। इस पर एक चोर ने अपशब्द कहते हुए महिला के सिर पर सरिया दे मारा। जिससे महिला का सिर फट गया। वहीं चोर मौके से फरार हो गए। उनकी बाइक भी मौके पर छूट गई।
सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा चमन चौराहा निवासी राजू गौतम मंगलवार को परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात तीन बजे के आसपास कुछ चोर पहुंचे। सभी ने राजू गौतम के घर में प्रवेश करने लगे। घर में प्रवेश करते समय एक चोर दरवाजे से भिड़ गया। आवाज सुनकर महिला गुड्डू देवी (40) जग गई। महिला ने शोर मचाते हुए चोर का पीछा किया। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही चोरों ने महिला को अपशब्द कहे। महिला ने एक चोर को पकड़ लिया। इस पर उसने सरिया से सिर पर हमला कर दिया। जिससे महिला का सिर फट गया। महिला बेहोश होकर जमीन पर गिरी। इतने में सभी चोर फरार हो गए। महिला के पति ने थाने में तहरीर दी। महिला का कहना है कि सभी बकरी चोरी करने के लिए आए थे। पुलिस ने महिला को सुबह मेडिकल कराने के लिए भेजा है। अभी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।
बाइक छोड़ गए चोर
चमन चौराहा गांव में बकरी चोरी के लिए आए चोर बाइक से आए थे। लेकिन महिला के जागने और पीछा करने पर सभी बाइक गांव में ही छोड़ दिया। सुबह कुछ लोग बाइक की तलाश में गांव भी गए थे।
ये भी पढ़ें -बहराइच : करंट की चपेट में आकर फल व्यवसायी समेत दो की मौत
