लखनऊ : न्यू जेल रोड पर सौभाग्य सिटी में चला बुलडोजर, 15 बीघा में निर्माण ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने न्यू जेल राेड पर विकसित की जा रही सौभाग्य सिटी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दी। जो बिना तलपट मानचित्र के 15 बीघा में विकसित की जा रही थी।

बुधवार को जोन-2 में जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान एलडीए की टीम पुलिस बल के साथ मोहनलालगंज स्थित न्यू जेल रोड पर पहुंची। वहां सौभाग्य सिटी नाम से 15 बीघा में प्रापर्टी डीलर अभय सिंह व अन्य द्वारा कॉलोनी विकसित करना पाया। मौके पर सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल, साइट आफिस, नींव, गेट आदि बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।

देवांश ने बताया कि बिना तलपट मानचित्र का चोरी-छिपे निर्माण कराया जा रहा था। इस संंबंध में विहित न्यायालय वाद चल रहा था और तलपट मानचित्र स्वीकृत न होने पर ध्वस्तीकरण का आदेश जारी हुआ था। जिसके पालन में यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई सहायक अभियंता वाईपी सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता उस्मान अली व नागेन्द्र मिश्रा ने प्राधिकरण व स्थानीय पुलिस बल के साथ की है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : 25 कीटनाशक दुकानों पर छापा, 15 नमूने लिए, दो के लाइसेंस निलंबित

संबंधित समाचार