लखीमपुर-खीरी: पलिया में युवक की हत्या से सनसनी ,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर की दरगाह रोड पर गुरुवार प्रातः नगर निवासी एक युवक का खून से लथपथ  शव पड़ा मिला। जिसकी पहचान मोहल्ला बाजार दो निवासी मोहित गुप्ता 22 वर्ष पुत्र संतोष गुप्ता के रूप में हुई।

पश्चात लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे युवक के माता-पिता जहां शव देखते ही बुरी तरह बिलख पड़े , वहीं उसके मित्र भी शोक में डूब गए।

इसके साथ ही सूचना मिलने पर अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल पलिया प्रमोद कुमार मिश्र ने जहां पास- पड़ोस के लोगों व उसके पिता सहित दोस्तों से पूंछतांछ की, वहीं सामने लगे होटलों व घरों के सीसीटीवी कैमरे भी देखवाए। इसके बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस घटना का पता लगाने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- नौ साल बाद क्यों, 2024 चुनाव की वजह से: सिब्बल ने यूसीसी को लेकर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना 

संबंधित समाचार