Kanpur Dehat : फंदे पर लटकने से नवविवाहिता की मौत, छह पर दहेज हत्या का केस, मृतका के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में फंदे पर लटकने से नवविवाहिता की मौत।

कानपुर देहात में फंदे पर लटकने से नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने मंगलपुर थाने में छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कानपुर देहात, अमृत विचार। बड़ागांव गुलाम कयूम गांव में फंदे पर लटकने से नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

कानपुर नगर के थाना ककवन के सलेमपुर निवासी सोनम (22) की शादी मंगलपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव गुलाम कयूम निवासी शिव सिंह के साथ बीती फरवरी माह में हुई थी। बुधवार की रात सोनम का कमरे की छत के कुंडे से दुपट्टा के सहारे फंदे पर शव लटकता मिला। सूचना पर पहंुचे मृतका के पिता रमेश पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दामाद शिव सिंह, ससुर रामराज, सास सुशीला, देवर अंशू व बद्दापुरवा निवासी ननद किरन व ननदोई विमल अतिरिक्त दहेज में टीवी, सोने की चेन समेत अन्य मांग कर रहे थे।

न देने पर पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। जिससे सोनम की फंदे पर लटकने से मौत हो गई। मंगलपुर थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार