ललितपुर में बोर के पास की मिट्टी धंसी, 20 फीट नीचे दबा युवक
ललितपुर, अमृत विचार। बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया है। जिले के मंडावरा इलाके में एक युवक 20 फीट नीचे मिट्टी में दब गया है। बताया जा रहा है कि युवक बोर के बगल में गया था। जहां बारिश के चलते गीली मिट्टी धंसती चली गई। इसमें फंस कर युवक 20 फीट नीचे मिट्टी में दब गया है। मौके पर स्थानीय लोग बचाव में जुटे हैं। जिले के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। युवक को बचाने के प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज : अतीक की कब्जाई जमीन पर तैयार 76 फ्लैट्स की चाबियां लाभार्थियों को देंगे CM योगी
