हरदोई : स्नान करने गया वृद्ध रामगंगा नदी में डूबा, शव बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। अरवल थाना क्षेत्र के शिवालापुरवा गॉव में स्नान करने गया एक बृद्ध रामगंगा नदी में डूब गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव  बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अरवल थाना क्षेत्र के शिवालापुरवा गांव निवासी गयालाल 75 वर्ष स्व भिक्खा खेती बाड़ी करता था। बुधवार की शाम गांव से निकली रामगंगा नदी में स्नान करने गया था।जहाँ वह गहरे पानी में जाने से अचानक डूब गया। शाम तक घर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने खोजबीन की तो रामगंगा नदी के किनारे कपड़े रखे मिले। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस एवं ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार को गांव के लगभग तीन किलोमीटर दूर नदी से वृद्ध का शव बरामद किया गया है। 

मृतक के परिवार में पत्नी गोमती के अलावा तीन पुत्र व चार पुत्रियां हैं। अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें -  

संबंधित समाचार