बरेली: मलेरिया के केस फिर दोगुने...नींद में स्वास्थ्य विभाग, शुरू नहीं  हुआ अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मलेरिया तेजी से फैलना शुरू हो गया है। महीने भर के अंदर जिले में मलेरिया के सक्रिय केसों की संख्या करीब ढाई गुना हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके बावजूद अब तक रोकथाम के लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है।

जिला मलेरिया विभाग के आंकड़ों के अनुसार मलेरिया के केसों की संख्या 293 तक पहुंच गई है जबकि मई के आखिर तक सिर्फ 120 केस थे। इनमें 290 मरीज पीवी यानी प्लाज्मोडियम वाइवैक्स और दो जानलेवा पीएफ यानी फाल्सीपेरम के हैं। एक मरीज में दोनों संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी किसी भी मलेरिया ग्रसित मरीज की मौत नहीं हुई है। मलेरिया के केस लगातार तेजी से बढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर उन्मूलन अभियान शुरू नहीं किया गया है।

बता दें कि 2018 में बरेली में मलेरिया के प्रदेश भर में सबसे ज्यादा केस थे और इस दौरान सैकड़ों मौतें भी हुई थीं। वजह यह थी कि 2019 में कोविड को कारण बताकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान ही नहीं चलाया गया। रिकॉर्ड पर मलेरिया के केस नियंत्रित रखे गए। कोविड की दहशत के माहौल में स्वास्थ्य विभाग मलेरिया पर जवाबदेही से बच गया था।

मलेरिया के साथ डेंगू की दोहरी मार के आसार
जल्द ही मानसून की बारिश शुरू होने वाली है, ऐसे में मलेरिया के साथ डेंगू का प्रकोप भी बढ़ने की आशंका है। आमतौर पर पहली बारिश के बाद डेंगू के केस तेजी से बढ़ने लगते हैं। फिलहाल जिस तरह स्वास्थ्य विभाग जिस तरह बेखबर बना हुआ, उससे साफ जाहिर है कि डेंगू का प्रकोप शुरू होने के बाद हालात बेकाबू हो सकते हैं। जनवरी से मार्च तक जिले में डेंगू के 13 केस मिल चुके चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: थाने में घुसा सांप...पकड़ने में नाकाम हुआ फायर ब्रिगेड और सपेरा, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार