बहराइच पुलिस का Good Work, बाइक में दुपट्टा फंसने से गिरी गर्भवती महिला को बचाया
बहराइच, अमृत विचार। जनपद के धनावा गांव निवासी एक युवक अपनी गर्भवती पत्नी को दिखाने के लिए अस्पताल जा रहा था। तेज हवा के चलते महिला का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंस गया, महिला नीचे गिर गई। तभी गश्त पर निकली खैरीघाट पुलिस ने महिला को पहिये में फंसने से बचाया और उसे घर भिजवाया।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के धनावा गांव निवासी कसौवा पुत्र फकीरे की पत्नी शीबा आठ माह की गर्भवती है। गुरुवार शाम को महिला की तबीयत खराब हुई जिस पर पति बाइक से लेकर नानपारा डॉक्टर के यहां दिखाने ले जा रहा था। तेज हवाएं चल रही थी। बाइक सवार मटेरा कला गांव के पास पहुंचा तभी महिला का दुपट्टा पहिया में फंस गया। महिला जमीन पर गिर गई।
उधर गश्त के लिए आ रहे प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने महिला को जमीन पर गिरा देखा तो सभी ने वाहन रोक कर महिला को बाइक से अलग किया। इसके बाद पानी की व्यवस्था की। महिला को इसके बाद अस्पताल के लिए भेज दिया। महिला के पति ने बताया कि हालत सही है। कोई दिक्कत नहीं है। पुलिस के इस कार्य की सभी सराहना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें -Kannauj Accident :अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत
