Kannauj Accident :अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तालग्राम/ कन्नौज, अमृत विचार। बाइक पर सवार होकर जा रहे चाचा भतीजा को देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। खोजबीन में निकले परिजनों सहित थाना पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

थाना तिर्वा के ग्राम अहेर निवासी रामपाल का पुत्र शैलेन्द्र कठेरिया (20) अपने चाचा नागेन्द्र कठेरिया (25) के साथ बाइक द्वारा बीते गुरूवार की देर रात घर से निकला था। दोनों लोग तालग्राम के ग्राम त्योर निवासी जीजा परशुराम कठेरिया के घर जा रहे थे। इसी बीच किसी समय अज्ञात वाहन ने तालग्राम कट के निकट सर्विस रोड पर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे चाचा भतीजा बाइक सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात तक दोनों के घर न पहुंचने पर परिजनों व रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की। रात भर खोजबीन करने के बाद दोनों को थाना पुलिस की मदद से शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खाई में तलाश किया गया। इसके बाद परिजन दोनों को खाई से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालग्राम में ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

7 (46)

परिजनों ने बताया कि नागेन्द्र अपने पीछे पत्नी रिंकी, पुत्रियां शिल्पी व ज्योति सहित पुत्र को छोड़ गया। जबकि शैलेन्द्र अविवाहित था। दोनों की मौत से परिजनों सहित रिश्तेदारों में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -नेपाल से बहन के घर बहराइच आए युवक का मिला शव

संबंधित समाचार