नेपाल से बहन के घर बहराइच आए युवक का मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। नानपारा बहराइच मार्ग पर एसएसबी कैंप के सामने एक नेपाली युवक का शव शुक्रवार सुबह बरामद हुआ है। मृतक नेपालगंज का निवासी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नेपाल राष्ट्र के नेपालगंज निवासी राजन तिवारी (30) की बहन का विवाह रूपईडीहा थाना क्षेत्र के परागपुरवा गांव में है। राजन अपनी बहन के यहां दो दिन पूर्व आया था। उसका शव शुक्रवार सुबह एसएसबी कैंप अगैया के सामने पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना थाने में दी गई। बाबागंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिवार को पुलिस ने सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें -अमेठी : भीम आर्मी प्रमुख को FB पर धमकी देने के मामले में युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार