आलिया भट्ट ने समंदर किनारे गाना 'तुम क्या मिले' पर किया इंजॉय, देखें वीडियो 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हो गया है...गाने में आलिया और रणवीर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाना तुम क्या मिले पर इंजॉय किया है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हो गया है। गाने में आलिया और रणवीर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

https://www.instagram.com/p/CuEjh4jgxTN/?hl=hi

इसी बीच आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'तुम क्या मिले पर' समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट कभी समंदर के पानी में हाथ डालती हैं तो कभ बीच पर लेटकर गाने को इंजॉय कर रही हैं। 

https://www.instagram.com/p/CuBiOpRgnny/?hl=hi

आलिया भट्ट ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'पहले पहाड़ों में और अब बीच पे... हम तो गाते रहेंगे तुम क्या मिले।' आलिया भट्ट के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : सिद्धार्थ मल्होत्रा को पसंद आई 'सत्यप्रेम की कथा', वाइफ पर हुए लट्टू...कियारा आडवाणी ने दिया ये रिएक्शन

संबंधित समाचार