हरदोई: सांसद अशोक कुमार ने की धान की रोपाई, फोटो सोशल मीडिया में हुई वायरल, जानें क्या बोले यूजर
भारत एक कृषि प्रधान देश है, यह हम लोगों को कभी भी नहीं भूलना चाहिए : अशोक कुमार रावत
कोथावां/हरदोई। सांसद अशोक कुमार रावत ने अपने गांव अटिया शाहपुर में खेतों में धान रोपाई का काम किया, सांसद अशोक कुमार रावत ने घंटों ग्रामीणों के साथ खेत में धान रोपे, जिसकी फोटो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होते ही प्रतिक्रियाओं का बाजार काफी गर्म हो गया, लोगो ने तरह तरह के कमेंट कर अपनी भावनाएं प्रकट की।
बताते चलें कि सांसद अशोक कुमार रावत ने कहा कि सांसद वह अभी हैं पर जन्म उनका कृषि प्रधान देश मे ही हुआ हैं, उन्होंने कहा कि खेतों में काम वह छोटी सी उम्र से कर रहे हैं, खेतों में रोपाई से लेकर फसल की कटाई व मिसाई सभी काम वह बखूबी कर लेते हैं, आज मैं इस पद हूं और खेतों में काम रहा हूं तो लोग अचंभित हैं।
उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसी भी पद पर रहते हुए जो किसान हैं उन्हें अपनी किसानी का काम नहीं छोड़ना चाहिए, मुझे खेती के सीजन में जब भी वक्त मिलता है मैं खेतों में काम करने पहुंच जाता हूं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे काम दिखाए जाने लगे हैं फिर से टिकट पाने के लिए सोशल मीडिया पर यह सब दिखावा है..........।
यह सब काम बिना फोटो लिए भी किया जा सकता था लेकिन क्या करें मजबूर हैं इसमें जितने भी लोग हैं उनसे अगर किसी किसान के खेत मे धान लगाने के लिए कहा जाए तो नही जाएंगे...........।
सांसद जी किसान के बेटे है और पुश्तैनी किसान है, किसानी करने मे हिचक नहीं करते है सांसद जी जो कर रहे है वह दिखावा नहीं सच्चाई है..........।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जमीन बंटवारे के विवाद में पूर्व एमएलसी व उनकी दो बेटियों पर हमला, अस्पताल में रहा सपाइयों का जमावड़ा
