UP में आज से शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान, गोंडा में DM दिखाई रैली को हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करेगी स्वास्थ्य टीम, एक महीने तक तक चलेगा अभियान

गोंडा, अमृत विचार। जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ आज से उत्तर प्रदेश शुरू हो गया है। गोंडा में लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के गांधी पार्क से रैली निकाली गयी। डीएम नेहा शर्मा व सीएमओ डा. रश्मि ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।‌ यह जागरुकता कार्यक्रम पूरे एक महीने तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य टीम घर घर जाकर लोगों को जागरुक करेगी। 

गांधी पार्क से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते हुए डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को खुद सजग रहने की आवश्यकता है। इसके लिए अपने घरों के आसपास जलभराव न होने दें। पानी भरे हुए स्थान पर मिट्टी डाल दें। जिससे मच्छरों को पनपने का मौका नहीं मिलेगा और इस रोग को नियंत्रित करने में मदद मिल सकेगी। डीएम ने अपील की कि सभी लोग एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाएं। 

सीएमओ ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण माह एक से 31 जुलाई तक एवं 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावधानी रखते हुए लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया, फाइलेरिया, टीबी से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जागरूक करेंगे। संचारी रोगों के रोकथाम को लेकर शनिवार को आयोजित जागरुकता रैली को रवाना करने से पहले डीएम ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं व अन्य लोगों को स्वच्छता अपनाने की शपथ भी दिलायी। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -UP सीएम की फ्रांस तक धूम, प्रोफेसर ने Tweet कर लिखा 24 घंटे में योगी आदित्यनाथ बंद कर देंगे दंगे

 

संबंधित समाचार