Kanpur Dehat Crime : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, आरोपी कई मामलों में वाछिंत थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार।

कानुपर देहात में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कई मामलों में वाछिंत चल रहे थे। अकबरपुर व सिकंदरा थाने की पुलिस से मुठभेड़ हुई।

कानपुर देहात, अमृत विचार। एक ही रात में अकबरपुर व सिकंदरा पुलिस को तीन लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान पकड़ने मंे सफलता मिली है। तीनों के पैर में गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने नगदी, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है।

जनपद में अपराधों की रोकथाम के लिए एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में ‘जागते रहो’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में सिकंदरा थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ शुक्रवार रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी गुरदही पुलिया पर तीन संदिग्ध बैठे मिले। जिनको टोकने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति बाइक से संदलपुर की तरफ भाग गया। जबकि दो लोग पैदल भागने लगे।

जिनका पीछा किया तो पैदल भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। जिससे दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बबलू निवासी दिलाहा थाना रसूलाबाद व संदीप निवासी रमऊ थाना राजपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से बीती 28 जून को सिल्होला मोड लिप्टिस बगिया के पास लूटी गई बाइक, 21 हजार रुपये, एक देशी तमंचा, एक खोखा, एक मिस कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में सिकंदरा थाने में कई मामले दर्ज हैं। इसी तरह एसओजी प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, सर्विलांस प्रभारी भारत सिंह, अकबरपुर कोतवाल सतीश सिंह की संयुक्त टीम अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बलिहारा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बाइक सवार पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी द्वारा फायरिंग की। जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अजय उर्फ नरेश निवासी शुक्लागंज गंगा घाट जनपद उन्नाव के रूप में हुई। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर कोतवाल ने बताया कि आरोपी के पास से 20,320 रुपये, एक तमंचा, तीन खोखा व एक कारतूस व एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।

-सिकंदरा थाना क्षेत्र में दो व अकबरपुर क्षेत्र में एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है। तीनों के पैर में गोली लगने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।- राजेश पांडेय अपर पुलिस अधीक्षक

आरोपी पर चार जिलों में दस मुकदमे दर्ज

अकबरपुर कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि क्षेत्र से पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी पर जनपद आगरा के थाना बारहन में धोखाधड़ी, रॉबरी एक्ट, डकैती, जनपद बरेली के प्रेमनगर थाना में धोखाधड़ी, जनपद कानपुर नगर के थाना ग्वालटोली में आपराधिक षड़यंत्र, लूट व कानपुर देहात की अकबरपुर कोतवाली में लूट समेत अन्य धाराओं में कुल दस मुकदमे दर्ज हैं।

संबंधित समाचार