अयोध्या : अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल जारी, तहसील में कामकाज ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। एसडीएम मिल्कीपुर एवं उनके पेशकार की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम और उनकेे पेशकार के तहसील से स्थानांतरण की जिद ठान ली है। आंदोलन के नौवें दिन भी मिल्कीपुर तहसील में पूूूरी तरह से कामकाज ठप रहा। यहां तक कि तहसील समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे क्षेत्रवासी फरियादियों को शिकायती प्रार्थना पत्र तक लिखने वाला नहीं मिला और उन्हें मजबूर होकर अपने घरों तक वापस लौटना पड़ा।
 
बीते 23 जून को मिल्कीपुर के अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एसडीएम अमित कुमार जायसवाल एवं उनकेेे पेशकार के खिलाफ तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। तहसील के सभी पटलों पर जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया। अधिवक्ताओंं ने तहसील भवन के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर्ताओं की फरियाद सुन रहे एसडीएम अमित कुमार जायसवाल के करीब पहुंचकर सभाकक्ष के गेट पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम मुर्दाबाद तथा एसडीएम बेईमान के नारे लगाए। 

उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, मंत्री बृजेश कुमार मिश्रा, शंभू नाथ तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा, संदीप शुक्ला, अरुणेश त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, बृजेश कुमार पांडे, शिवपूजन पांडे, शशि भूषण मिश्रा, लल्लू प्रसाद तिवारी, अमरजीत सिंह, बृज नाथ मिश्रा, एमपी सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सूर्य नरायन द्विवेदी, अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बरेली: सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन

 
 

संबंधित समाचार