Akhilesh Yadav Birthday : राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर हुआ हवन-पूजन, बच्चों में बांटे उपहार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवन पूजन किया गया और गरीबों में फल वितरण के साथ बच्चों को उपहार वितरित किए गए। 

पार्टी कार्यालय पर आयोजित समारोह में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा वह दिन दूर नहीं जब एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी। पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव और हाजी फिरोज खान गब्बर और एजाज अहमद ने कहा समाजवादी पार्टी आने वाले चुनाव में सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। 

पूर्व विधायक जय शंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव,  प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पूरे जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इससे पहले पूर्व मंत्री ने महंत बाल योगी रामदास के यहां हवन पूजन व प्रसाद वितरण किया। जानकी घाट महंत जनमेजय शरण के स्थान पर संत महंत एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वस्ति वाचन एवं दीर्घायु होने की कामना की गई मीठा फल वस्त्र कॉपी  किताब का वितरण किया गया। 

बड़ी बुआ यतीम खाने पर बच्चों को फल पेन कॉपी किताब वितरण हुआ। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी रहे डॉ आशीष पांडे दीपू ने जिला अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम किया।

ये भी पढ़ें -बरेली: सपाइयों ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन

संबंधित समाचार