Farrukhabad News : 20 जुलाई से 12 जिलों की शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, प्रतिदिन 1200 युवा करेंगे प्रतिभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में 20 जुलाई से 12 जिलों की शुरू होगी अग्निवीर भर्ती।

फर्रुखाबाद में 20 जुलाई से 12 जिलों की शुरू होगी अग्निवीर भर्ती। 29 अगस्त तक भर्ती चलेगी। प्रतिदिन 1200 युवा प्रतिभाग करेंगे।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सेना में रोजगार का अवसर आ गया है। 20 जुलाई से 12 जिलों की अग्निवीर भर्ती  फतेहगढ़ कैंट में होगी। यह भर्ती 29 अगस्त तक चलेगी। भर्ती में शामिल होने के लिए प्रतिदिन 1200 से अधिक युवाओं के आने की संभावना है, इसको लेकर सेना के अफसरों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की। सुरक्षा में सेना के जवानों के साथ साथ पुलिस भी तैनात रहेगी। ताकि किसी प्रकार की अशांति न फैल सके। 

12 जिले की शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शनिवार को अग्निवीर भर्ती के निदेशक कर्नल प्रव अमित ए ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अफसरों के साथ मिलकर रूपरेखा बनाई।

पत्रकार वार्ता में निदेशक कर्नल प्रव अमित ए ने बताया कि जिले में 20 जुलाई से अग्निवीर भर्ती शुरू होकर 29 अगस्त तक चलेगी। यह भर्ती बरेली, पीलीभीत, बदायूं, संभल, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, फर्रुखाबाद समेत 12 जिलों के युवाओं के लिए हो रही है।

इसमें रोजाना 1200 से अधिक युवा शमिल होने आएंगे। युवाओं को बरगदियाघाट स्थत कटरी के क्षेत्र में रात में एकत्र किया जाएगा। वहां पर सभी के अभिलेख देखने के बाद टोकन दिया जाएगा। इसके बाद युवाओं को लाइन लगवा कर सेना के गेट तक भेजा जाएगा। वहां पर लंबाई की नाप होगी। इसके बाद अभिलेख चेक होने के बाद करियप्पा मैदान में दौड़ की परीक्षा पास करने के लिए भेजा जाएगा। यह अग्निवीर भर्ती दूसरी बार हो रही है। पिछली वार की तरह बैरीकेडिंग, लाइट, मेाबाइल टायलूट, मेडिकल पोस्ट, पेयजल, सैनेटाइजेशन, साफ –सफाई की व्यवस्था की जाएगी।

एग्जिट गेट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ताकि असफल अभ्यर्थी बिना शोरगुल केए अपने गंतव्य को प्रस्तान कर सके। परिवन की सुविधा के लिए संबंधित जिलों के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पत्राचार किया जाएगा। इस दौरान एसपी विकास कुमार, सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एआरटीओ, ईओ नगर  पालिका, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक व जिला विद्यालय निरीक्षक समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। 

बस अड्डा और स्टेशन पर तैनात रहेगा फोर्स

अग्निवीर भर्ती के दौरान बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के लिए अधिक पुलिस बल तैनात रहेगा। इसी के साथ शहर में जगह-जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा, ताकि भर्ती में शामिल होने के लिए आने वाले युवाओं को सीधे बरगदियाघाट जाने के लिए कहा जाए। स्टेशन और बस अड्डा पर किसी प्रकार का विवाद न हो सके।

संबंधित समाचार