Etawah में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन, अखिलेश यादव को देश का बनाएंगे प्रधानमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया।

इटावा में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया।

इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से देश का प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ समाजवादियों ने उमंगतापूर्ण माहौल में जन्मदिन मनाया।

शनिवार को भरथना कस्बा के जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र गौतम ने दिबियापुर के विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री श्रीकृष्ण यादव, सपा प्रवक्ता पूर्व मंत्री अशोक यादव, नगर पालिका के चैयरमैन अजय यादव गुल्लू,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव आदि के साथ अखिलेश यादव के चित्र पर रोली चन्दन से तिलक लगाकर, केक काटकर, मिष्ठान वितरण किया।

इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष प्रताप सिंह वर्मा, केके यादव, सिग्रेश यादव, महेश यादव, पूर्व सभासद निहालुद्दीन, सभासद पम्मी यादव, श्रीनवेश यादव, भोला सिंह यादव, सुधीर यादव, बाबूराम कैथिया, मोहित यादव मौजूद रहे।

सपा व्यापार सभा ने बांटे फल, काटा केक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन इटावा में लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो  लगाकर केक खिलाया गया और लोगों को फल वितरण किया गया। शहर के मुख्य बाजार तिकोनिया पर समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एकत्रित होकर जन्मदिन मनाया।

इस मौके पर डॉ आशीष दीक्षित, समाजवादी व्यापार सभा संरक्षक सदाशिव श्रीवास्तव, गोरखनाथ वर्मा, शिवम सोनी, मनोज कुदेशिया, जितेंद्र सोनी, अमित शर्मा, श्रवण कुमार गुप्ता, विक्की जैन, शेरा पहलवान, सुनील कुमार लल्ला, नवीन कुमार, कन्हैया यादव आदि लोग मौजूद रहे।

अखिलेश के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिन सपाइयों ने केक काटकर व अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर धूमधाम से मनाया। शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र दोहरे के नेतृत्व में ब्लॉक महेवा में केक काटकर मनाया गया। साथ ही सीएचसी महेवा में मरीजों को फल वितरित किये। इस मौके पर अखिलेश कुमार, पूर्व प्रधान राकेश यादव, क्षेत्र पँचायत सदस्य प्रतिनिधि महेवा यतेंद्र दोहरे, सुभाष यादव, रामजी तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार