Video: बहराइच में बकरी को निगल गया अजगर तो युवकों ने तालाब से खींचा निकाला बाहर, डीएफओ बोले होगी कार्यवाई
बहराइच, अमृत विचार। कतरनिया घाट रेंज के नई बस्ती टेडिया गांव में शनिवार को अजगर आ गया उसने बकरी को जिंदा निगल लिया। बकरी को बचाने के लिए कुछ युवा अजगर को तालाब से खींचने लगे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाव से सटे गांव में बारिश के चलते जल भराव होने से जंगली जीव जंतु गांव की तरफ रुख कर रहे हैं।
वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत नई बस्ती टेडिया गांव में शनिवार को एक अजगर पहुंच गया। अजगर ने गांव निवासी ग्रामीण के बकरी को जिंदा निगल लिया। इसके बाद अजगर तालाब में चला गया। बकरी को बचाने के लिए कुछ लोगों ने आज करके पूछ को पकड़कर तालाब से खींचना शुरू कर दिया।
बहराइच:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 1, 2023
बकरी को बचाने के लिए युवकों ने जान जोखिम में डाला
तालाब में गए अजगर को पकड़कर बाहर निकाला, डीएफओ बोले होगी कार्यवाई pic.twitter.com/CurdFOM7mt
युवाओं के इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रभागीय वन अधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि गांव के लोगों का यह कृत्य गलत है इससे बड़ी घटना भी हो सकती किसी भी जीव जंतु को इस तरह परेशान नहीं किया जाना चाहिए न ही उकसाना जाया चाहिए। इससे मानव जीवन को खतरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें:-Video: यूपी रोडवेज की चलती बस में कंडक्टर बना रहा था महिला से शारीरिक संबंध, वीडियो हुआ वायरल
