रायबरेली: बरसात से ढही जर्जर कच्ची कोठरी, मलवे में दबकर पति-पत्नी घायल, अस्पताल में भर्ती
अमावा/रायबरेली, अमृत विचार। दो दिन से हो रही लगातार बरसात के कारण एक गरीब की कच्ची कोठरी अचानक ढह गई। जिससे उसमें सो रहे पति पत्नी मलवे में दबकर घायल हो गए है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के बच्चे उनसे अलग टीन सेड के नीचे सो रहे थे, इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
क्षेत्र के गांव देवानंदपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र परमेश्वर गांव में बनी एक कच्ची कोठरी में रहते थे। पास में उन्होंने टीन सेट बनाकर एक झोपड़ी भी तैयार की थी। रात में वह और उनकी पत्नी कच्ची कोठरी में सोते थे, जबकि उनके बच्चे टीन सेड के नीचे सोते थे। दो दिन से हो रही लगातार बरसात के कारण उनकी जर्जर कोठरी शनिवार की रात अचानक ढह गई।
जिसके कारण उसके अंदर सो रहे दंपति मलबे में दब गए ।कोठरी ढहने के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए और मलबे को हटाकर उसमें दबे दंपति को बाहर निकाला गया। इस हादसे में पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बच्चे टीन सेड के नीचे सो रहे थे। इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
आवेदन के बावजूद उसे नहीं मिला पीएम आवास
पीड़ित राकेश कुमार का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है ।उसके पास सिर ढकने के लिए एक आदत कच्ची कोठरी थी। उसने प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन भी किया था ।डूडा कार्यालय के अधिकारियों के यहां वह लगातार चक्कर लगा रहा था। किंतु उसे आवास नहीं मिला था। मजबूरन वह जर्जर कोठरी में ही बसर कर रहा था।
यह भी पढ़ें:-Sone Lal Patel Jayanti: पिता की जयंती मनाने के बहाने आज दोनों बहनें दिखाएंगी अपनी ताकत, जानें क्या है तैयारी
