VIDEO : Unnao में एक बाइक पर सात लोग बैठ कर रहे थे स्टंट, देखते ही लोगों की छूट गई हंसी, कटा 16 हजार का चालान
उन्नाव में एक बाइक पर सात लोग बैठकर स्टंट कर रहे थे।
उन्नाव में एक बाइक पर सात लोग बैठकर स्टंट कर रहे थे। मामले का वीडियो वायरल होने पर 16 हजार का चालान हुआ।
उन्नाव, अमृत विचार। एक बाइक पर सात लोग बैठना और स्टंट करना युवाओं को भारी पड़ गया। किसी साथी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीओ ट्रैफिक आशुतोष कुमार ने वाहन नंबर से मालिक की पहचान की और उस पर 16 हजार का चालान ठोंक दिया। साथ ही पुलिस को वाहन मालिक को बुलाकर पूछताछ करने और उसके आरोपी मिलने पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये हैं।
उन्नाव : एक बाइक पर सात लोगों के बैठने का वीडियो वायरल।@Uppolice @unnaopolice @AmritVichar pic.twitter.com/yYEpEd9QjS
— Amrit Vichar (@AmritVichar) July 2, 2023
सीओ ट्रैफिक ने बताया कि वीडियो से बाइक का नंबर निकालकर उस पर 16 हजार का चालान किया गया है। साथ ही मालिक का पता लगाकर उसके विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं।
