जानलेवा हमला: Fatehpur में भंडारे से लौट रहे भाजपा नेता को गोली मारी, चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में चार हमलावरों ने भाजपा नेता को गोली मारी।

फतेहपुर में भंडारे से लौट रहे भाजपा नेता को चार हमलावरों ने गोली मार दी। घटना की जानकारी पर खागा विधायक समेत भाजपा जिलाध्यक्ष की टीम मौके पर पहुंची।

फतेहपुर, अमृत विचार। जिले में भंडारे में निमंत्रण के बाद घर वापस निकल रहे बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में बीजेपी नेता के कान और कंधे पर गोली लगी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा बीजेपी के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा खागा विधायक कृष्णा पासवान भी मौके पर पहुंचे। बीजेपी नेता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। धाता थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी दयाशंकर द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। शनिवार की रात धाता कस्बा निवासी बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवेश त्रिपाठी शिवालय मंदिर में भंडारे का आयोजन किया था। निमंत्रण में देवेश त्रिपाठी भी आए थे।

भंडारे का प्रसाद खाने के बाद देवेश वापस घर के लिए निकल रहे थे,  हमलावरों ने मंडल उपाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ गोली बरसानी शुरू कर दी। फायरिंग में देवेश के कान और कंधे पर गोली लगने से देवेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक गोली की आवाज सुनकर कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश के चलते परिवार के अंकित द्विवेदी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। बीजेपी नेता की तहरीर पर एक नामजद सहित चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियो की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार