रामपुर : घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

30 जून को किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच हुआ था विवाद, शनिवार देर रात हुई विवाहिता की मौत

सैफनी (रामपुर), अमृत विचार। विवाहिता ने दो दिन पहले घरेलू कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार देर रात को उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव ऊंचाकानी निवासी हरिओम ने अपनी बेटी पूनम (25) की शादी सैफनी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर का मझरा गांव निवासी चंद्रभान से तीन साल पहले की थी। विवाहिता के भाई प्रेम सिंह ने बताया कि पूनम का अपने पति से किसी न किसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। उसी के चलते दो दिन पहले उसने गुस्सा में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको सैफनी के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन महिला की हालत बिगड़ती रही। जिसको देखकर डाक्टरों ने उसे मुरादाबाद हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जहां मुरादाबाद के चिकित्सकों ने महिला को भर्ती करने से मना कर दिया। उसके बाद परिजन उसको जिला अस्पताल ले आए। उपचार के दौरान शनिवार देर रात को महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भाजपा कार्यकत्री के वायरल किए अश्लील फोटो, युवक मैसेज कर बोला- 'मैं तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा'

संबंधित समाचार