सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 65,000 के पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे दिन तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 449 अंक से अधिक उछलकर 65,000 अंक के ऊपर पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 449.46 अंक की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 65,168.02 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 128.95 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 19,318 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स शेयरों में एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, मारुति, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक में गिरावट रही। 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 6,397.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए भाजपा ने मांडविया और तावड़े को बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा