Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ में मंदिर सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सुनीं जन शिकायतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के मौके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित अपने गुरु के समाधि मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में गायों को चारा खिलाने के साथ ही गुड़ रोटी भी खिलाया। इसके अलावा सीएम योगी ने हमेशा की ही तरह जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। 

बता दें नाथ पीठ में गुरु-शिष्य परंपरा की शुरुआत पहले नाथ योगी मत्स्येंद्र नाथ और गुरु गोक्षनाथ से शुरू हुई। गुरु गोरक्षनाथ की गुरु भक्ति के कहानियां आज भी लोगों को गुरु सम्मान के लिए प्रेरणा बनती हैं। उनके बाद के नाथ योगियों ने भी इस परंपरा को पूरी श्रद्धा और भक्ति निभाया। गुरुओं के बताए मार्ग पर चलकर ही वर्तमान गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी इस परंपरा को समृद्ध कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:-कौशांबी: प्रेमी के साथ रह रही महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार