Maharashtra Crisis: 'बीजेपी को उसकी सही जगह दिखाएंगे', जानिए शक्ति प्रदर्शन के दौरान क्या-क्या बोले NCP प्रमुख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अजित पवार के शिंदे सरकार में शामिल होने से महाराष्ट्र की सियासत में भुचाल आ गया है। अजित पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है और उनके समर्थक विधायकों को मंत्री पद मिला है। इस बीच अजित पवार के घर पर बड़ी बैठक चल रही है तो वहीं, शरद पवार के समर्थन में सतारा में भारी भीड़ जुटी है।

बीजेपी को उसकी सही जगह दिखाएंगे: शरद पवार
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र को अपनी एकता दिखानी होगी। धर्म के आधार पर दरार पैदा की जा रही है। बीजेपी को उसकी सही जगह दिखाएंगे। लोकतंत्र को बचाने की कोशिश होनी चाहिए। बीजेपी के सामने हमारे कुछ साथी कमजोर हो गए। जातिवाद की राजनीति महाराष्ट्र में नहीं चलेगी। महाराष्ट्र को मजबूत किए बिना नहीं रहेंगे। लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले लोगों को ये झटका दिया गया है।

'कई राज्यों में इस तरह खेल'
सतारा में जनसभा को संबोधित करने के दौरान शरद पवार बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई है। बीजेपी कई राज्यों में इस तरह का खेल कर रही है। हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने हमारी सरकार गिरा दी। देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हुआ। पवार ने आगे कहा कि आज महाराष्ट्र और देश में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही है।

महाराष्ट्र को दिखानी होगी एकता- शरद पवार
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को जाति और धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। धार्मिक विवाद भड़काया जा रहा है। हम महाराष्ट्र को मजबूत किए बिना नहीं रुकेंगे। महाराष्ट्र को अपनी एकता दिखानी होगी। एनसीपी प्रमुख ने कहा, बीजेपी हमेशा इस तरह का खेल करती रही है। बीजेपी को उसकी सही जगह दिखाकर रहेंगे।

ये भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र का CM बदलने जा रहा है, शिंदे कुछ दिनों के मेहमान हैं', संजय राउत का बड़ा दावा

 

संबंधित समाचार