Kanpur News: बेंगलुरु की महिला को बेकनगंज में बनाया बंधक, टिकटॉक से हुई थी युवक से दोस्ती, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के बेकनगंज में बेंगलुरु की महिला को बंधक बनाया।

कानपुर के बेकनगंज के युवक ने टिकटॉक से दोस्ती के बाद बेंगलुरु की महिला को बंधक बना लिया। प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो और फोटो लेने का आरोप।

कानपुर, अमृत विचार। बेंगलुरु निवासी महिला को मोबाइल एप के जरिये प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो मंगा लिए। वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर निकाह को मजबूर किया। घर लाकर युवक महिला को प्रताड़ित कर उसका शोषण करने लगा। उससे पैदा बेटे को आरोपी ने बहन को देने का दबाव दिया तो महिला घर से भाग निकली। थाना प्रभारी ने बताया जांचकर कार्रवाई की जा रही है।

बेंगलुरु निवासी 30 वर्षीय मुस्लिम महिला तीन साल पहले कुवैत में रहकर घरों में झाड़ू पोछा करती थी। तभी टिकटॉक ऐप के माध्यम से उसकी दोस्ती बेकनगंज निवासी से हुई। पीड़िता के अनुसार आरोपी उस समय सऊदी में रहकर कार चलाता था। धीरे-धीरे बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

आरोपी ने महिला को फुसलाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो मंगा लिए। कुछ समय बाद आरोपी वीडियो वायरल करने का झांसा देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। मजबूरन महिला ने उसे बेंगलुरु बुलाकर निकाह किया और शहर आ गई। जहां उसने उसे बंधक बना लिया। करीब साल भर पहले उसे एक बेटा हुआ।

आरोप है, कि बेटा होने के बाद दिलशाद उसे प्रताड़ित करने लगा और बहन की संतान न होने के चलते बेटा उसे सौंपने का दबाव डालने लगा। पीड़िता ने कई बार भागने का प्रयास किया लेकिन आरोपी उसे रास्ते से जबरन घर ले आया। रविवार तड़के चार बजे के करीब मौका पाकर महिला घर से फरार होकर ग्वालटोली थानाक्षेत्र स्थित अस्पताल पहुंची। जहां उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई।

ग्वालटोली पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है। ग्वालटोली इंस्पेक्टर राकेश सिंह के अनुसार मामले की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस संबंध में डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के मायके पक्ष के लोगों को बुलाया गया है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। तब तक पीड़िता पुलिस अभिरक्षा में रहेगी।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका