Sawan 2023 : Hamirpur के शिव मंदिरों में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप, कल भक्त करेंगे दर्शन
हमीरपुर के शिव मंदिरों में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप।
हमीरपुर के शिव मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा। सोमवार को प्राचीन संगमेश्वर मंदिर का डीएम ने निरीक्षण किया।
हमीरपुर, अमृत विचार। आगामी श्रावण मेला को देखते प्राचीन संगमेश्वर मंदिर का सोमवार को डीएम और एडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेले के लिहाज से मंदिर में चल रही तैयारी का जायजा लिया। साथ भगवान भोले की विधिवत पूजा-अर्चना भी की।
शहर के प्राचीन संगमेश्वर शिवमंदिर की ख्याति दूर-दूर तक है। यहां महाशिवरात्रि और श्रावण मास में भव्य मेला लगता है। दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक करने आते हैं। आगामी चार जुलाई से लगने वाले श्रावण मेला में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए डीएम डॉ.चंद्र भूषण और एडीएम रमेश चंद्र सोमवार को मंदिर पहुंचे।
उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उसके बाद मंदिर के अंदर और बाहर की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित मंदिर के पुजारी से श्रावण मेले के दृष्टिगत तैयारियों के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। मंदिर में आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद दोनों अफसरों ने निर्माणाधीन तटबंध एवं संगमेश्वर मंदिर परिसर को जाने वाली निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान मौदहा बांध के अधिशासी अभियंता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
