Kanpur Car Showroom Theft: हुंडई के शोरूम से 9.20 लाख की चोरी, सिक्योरिटी गार्ड करता रहा गश्त, CCTV में कैद घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र स्थित हुंडई के शोरूम में चोरी।

कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र में एक के बाद एक हो रही चोरियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। सोमवार रात चोरों ने हुंडई के शोरूम से 9.20 लाख रुपये चोरी कर लिए।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र में एक के बाद एक हो रही चोरियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। बीते दिनों टोयोटा शोरूम में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया था। इधर, चोरों ने हुंडई के शोरूम से 9.20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिए।

इतना ही नहीं, हुंडई के शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड गश्त करता रहा और उधर, बेखौफ चोर वारदात को अंजाम देते रहे है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। पुलिस फुटेज की मदद से चोरों की तलाश कर रही है। 

 

संबंधित समाचार