बरेली: सिचाई विभाग के कर्मचारियों ने की कलमबंद हड़ताल, जताया आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रमुख अभियंता की तानाशाही के खिलाफ आज सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेन्ट उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय आवाह्न पर कलमबंद हड़ताल की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) की तानाशाही एवं मनमानी के खिलाफ प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल जनपद के समस्त कर्मचारियों के द्वारा की जा रही है। इस दौरान कर्मचारियों ने अपना रोष व्यक्त किया। 

वहीं इस दौरान आशीष कुमार गंगवार मंडल अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि कर्मचारियों की पदस्थापनायें एवं प्रोन्नति काफी समय से लंबित हैं तथा पदस्थापनाओं में लगातार विलंब किया जा रहा है। संघ द्वारा त्रुटियों को इंगित कर अवगत कराने पर प्रमुख अभियंता द्वारा प्रान्तीय महामंत्री का स्थानान्तरण कर दिया गया जो अलोकतान्त्रिक और नियमविरुद्ध है। संघ द्वारा मांग की गई कि प्रान्तीय महामंत्री का स्थानान्तरण निरस्त करते हुए, लंबित प्रोन्नति एवं पदस्थापनाओं की कार्यवाही को पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया जाये तथा स्थानान्तरण में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराई जाये।

आंदोलन कमलेन्द्र सिंह (जिला अध्यक्ष) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ और अनुज कुमार सिंह, (जिला मंत्री) द्वारा संचालन किया गया। इस मौके पर बरेली मंडल के मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार एवं मंडल मंत्री निर्भय हिन्द आजाद एवं परम सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विनीता सक्सेना (संगठन मंत्री), नेत्र पाल (कोषाध्यक्ष) एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेन्द्र कुमार एवं मनोज कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: डिस्पोजल की दुकान से ग्राहक ने उड़ाए 50 हजार रुपए, पकड़े जाने पर समझौते का बना रहा दबाव

 

संबंधित समाचार