लखनऊ: महंत देव्यागिरी की अगुवाई में की गई मां गोमती की पूर्णिमा आरती
लखनऊ, अमृत विचार। मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरी की अगुवाई में मनकामेश्वर घाट उपवन में बनारस की तर्ज पर 11 वेदियों से मां गोमती की आरती की गई। इस अवसर पर कोरोना से मरने वाले भारतीयों के लिए जलांजलि भी दी गई। इसके साथ ही मां गोमती से प्रार्थना की गई कि कोरोना संकट …
लखनऊ, अमृत विचार। मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरी की अगुवाई में मनकामेश्वर घाट उपवन में बनारस की तर्ज पर 11 वेदियों से मां गोमती की आरती की गई। इस अवसर पर कोरोना से मरने वाले भारतीयों के लिए जलांजलि भी दी गई। इसके साथ ही मां गोमती से प्रार्थना की गई कि कोरोना संकट पर जल्द से जल्द अंकुश लगे।
महंत देव्यागिरी ने कहा कि श्राद्ध पूजन पितरों के प्रति कृतज्ञता अभिव्यक्त करता है। श्राद्ध पक्ष यह संदेश भी देता है कि हिन्दू के लिए देवी देवताओं की तरह उनके पूर्वज भी पूजनीय हैं। उन्होंने इसके साथ श्राद्ध पक्ष लोगों को अपने जीवित अभिभावकों के प्रति भी सदैव सम्मान अर्पित करने का संदेश देता है। इस अवसर पर बुधवार को कोरोना के कारण मरने वाले भारतीयों के लिए जलांजलि अर्पित की गई। आचार्य रजनीश शास्त्री के मार्गदर्शन में विधि विधान से समस्त पूजन अर्चन किये गए।
