Banda News: पड़ोसी ने की मारपीट, थाने में शिकायत करने पर मिली धमकी, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, जानें- मामला
बांदा में पड़ोसी ने महिला से की मारपीट।
बांदा में पड़ोसी ने महिला से मारपीट की। थाने में शिकायत करने पर जान से मारने जाने से मरने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी ने न्याय की गुहार लगाई।
बांदा, अमृत विचार। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव के मजरा क्योटरा की एक पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर पुलिस द्वारा मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न करने की शिकायत की है। कहा है कि दो माह पहले पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। थाना में शिकायत करने पर जान से मरने की धमकी दी।
घटना के दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। आशंका जताई कि दबंग पीड़िता व उसके परिजनों के साथ बड़ी वारदात कर सकते हैं। अब दबंग उस पर पैरवी न करने का लगातार दबाव बना रहे हैं। साथ ही पुलिस में दिया गया शिकायती पत्र वापस वापस न लेने पर दबंग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
