रामपुर: जयाप्रदा के आचार संहिता मामले में दो गवाहों ने दर्ज कराए बयान
19 जुलाई को होगी मामले की सुनवाई
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के आचार संहिता उल्लंघन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को मामले में दो गवाह पहुंचे। जिनकी गवाही और जिरह पूरी हो गई। अब इस मामले में 19 जुलाई को सुनवाई होगी।
फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ स्वार थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। उन पर आरोप है कि वहां पर एक आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
जिसको चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि स्वार के मामले में गवाह दयानंद तथा करन सिंह कोर्ट पहुंचे थे। दोनों की गवाही और जिरह पूरी हो गई है। केमरी के आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब दोनों मामलों में 19 जुलाई को सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: बरेली के युवक की रामपुर सड़क हादसे में मौत, एक घायल
