बहराइच में शिकायतकर्ता की दीवार को ही नायब तहसीलदार ने गिरवाया  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। अयोध्या गांव में एक महिला ने रास्ते की जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। नायब तहसीलदार ने गांव पहुंचकर सोमवार को शिकायतकर्ता की ही दीवार को गिरवा दिया। जबकि सड़क की जमीन पर पक्का निर्माण करवाने वाले व्यक्ति का कुछ नहीं किया। इसको लेकर महिला मंगलवार को डीएम से शिकायत करने भी पहुंची।

मोतीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अयोध्या गांव निवासी असरफनी पत्नी बब्बन ने मंगलवार को डीएम मोनिका रानी को शिकायती पत्र दिया। महिला का कहना है कि सड़क की जमीन पर गांव निवासी कैलाश ने कब्जा कर रखा है। 20 दिन पूर्व कैलाश ने रास्ते में खूंटा गाड़ दिया। महिला ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। इस पर नायब तहसीलदार अर्सलान पुलिस टीम के साथ सोमवार को पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में शिकायत कर्ता महिला के मकान की दीवार को गिरवा दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि डीएम के आदेश पर दीवार गिरवाई जा रहा है। महिला का कहना है कि विपक्षी का पक्का मकान बना होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि उसका मकान सड़क पर बना हुआ है और उसने शिकायत की थी। उल्टे उसी के मकान की दीवार गिरवा दी गई। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने एसडीएम मोतीपुर को मामले की जांच के निर्देश दिया है। इस मामले में उप जिलाधिकारी संजय कुमार को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन काट दिया। 

दोनों ने किया है कब्जा
अयोध्या गांव निवासी महिला के आरोप पर तहसीलदार अंबिका चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कैलाश और शिकायतकर्ता महिला दोनों ने सड़क की जमीन पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि कैलाश के मकान को गिराने का आदेश भी है। तहसीलदार ने बताया कि महिला के मकान के द्वार को नहीं गिराया गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : बृजलाल खाबरी ने BJP पर साधा निशाना, कहा - सरकार की नाकामियों का परिणाम भुगत रही जनता

संबंधित समाचार