Banda News: अगर मै जहर खा लूंगा तो तुम जहर खा लोगी… पहले पति फिर पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में दंपति ने खाया जहर।

बांदा में मामूली विवाद में पहले पति फिर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बांदा, अमृत विचार। शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद ही दंपति के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। पत्नी ने पति को खाना खाने के लिए कहा, इस पर पति ने इनकार कर दिया। फिर पति ने पत्नी खाने के लिए कहा, इस पर उसने भी इनकार कर दिया। पति ने कहा अगर मै जहर खा लूंगा तो तुम जहर खा लोगी, इस पत्नी ने कहा हां। फिर पहले पति ने जहर खा लिया और फिर पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल हालत में सुधार हो रहा है। 

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी निजामुद्दीन (26) पुत्र सत्तार खां और उसकी पत्नी रिजवाना (22) ने मंगलवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। आनन-फानन में दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने हालत में सुधार न होने पर दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने उन्हें यहां लाकर भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में भर्ती पति ने बताया कि वह दिल्ली में रहकमर काम करता है। दो माह पहले ही गांव आया था। उसकी शादी 20 मई 2023 को हुई थी। पत्नी उसे खाना खाने के लिए कह रही थी। इस पर उसने खाना खाने से मना कर दिया। उसने खुद पत्नी को खाना खाने के लिए बोला तो पत्नी ने भी खाना खाने से इनकार कर दिया।

इस पर उसने कहा कि वह जहर खा लेगा, तो पत्नी ने भी जहर खाने की बात कही। इतना कहते ही पहले निजामुद्दीन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिर इसके बाद रिजवाना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार