अलीगढ़: नशेबाज दारोगा ने पुलिस चौकी को बनाया नशे का अड्डा, सिगरेट पीते फोटो वायरल
अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जनपद के अतरौली गेट पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा सचिन कुमार की सिगरेट पीते हुए एक फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन इस वायरल फोटो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। वहीं फोटो वायरल होने के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
दरसअल सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने को लेकर सख्त नियम बनाए हैं, लेकिन वर्दी के मद में चूर दारोगा सचिन कुमार पुलिस चौकी में ही सिगरेट के कश लेकर सभी नियमों को धुए में उड़ा रहे हैं।
वहीं, सिगरेटबाज दारोगा के बारे में लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।वहीं स्थानीय लोग दारोगा सचिन कुमार पर अतरौली गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को पनाह देने का आरोप लगा रहा है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : बृजलाल खाबरी ने BJP पर साधा निशाना, कहा - सरकार की नाकामियों का परिणाम भुगत रही जनता
