Mahoba News: जिले में बिजली कटौती को लेकर मचा हाहाकार, 12 घंटे तक लाइट नहीं आने से ग्रामीण परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में बिजली कटौती को लेकर हाहाकर मचा।

महोबा में बिजली कटौती को लेकर हाहाकर मचा। तीन दिन से 12-12 घंटे हो रही बिजली कटौती से रातों की नींद उडी।

महोबा, अमृत विचार। जिले में बिजली कटौती को लेकर हाहाकार मचा है। प्रदेश सरकार के 24 घंटे बिजली दिये जाने के दावे जिले में हवा हवाई साबित हो रहे है। हालत यह है कि उमस भरी गर्मी में बिजली की हो रही बेहिसाब कटौती ने लोगो की रातो की नींद उडा दी है। बिजली जाने पर छोटे छोटे बच्चे रातभर गर्मी से बिलख रहे है। युवा और बुजुर्ग बिजली न आने पर घरो से बाहर घूमने लगते है। तीन दिन से 12 12 घंटे बिजली की कटौती की जा रही है।
 
पिछले एक माह से जिले की बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। शहर हो या गांव हर जगह बिजली को लेकर हाय तौबा मची है। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। जिससे आजकल लोग बिजली पानी की समस्या से जूझ रहे है। बिजली 7-7 घंटे तक गोल हो जाने से इनर्वटर भी बंद हो जाते है। जिससे गर्मी में लोगो का बुरा हाल है। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में बिजली गोल होने पर हो रही है।
 
मुख्यमंत्री के शहरी क्षेत्रो में 24 घंटे बिजली आपूर्ति किये जाने का असर जिले में नही दिखाई दे रहा है। बिजली विभाग के अधिकारी बेहिसाब बिजली कटौती करके सरकार की छवि को धूमिल कर रहे है। उमस भरी गर्मी में बिजली न आने से लोगो का बुरा हाल है। इतना ही नही बिजली की कटौती से फोटो कापी मशीन, आरा मशीन, बेल्डिंग मशीन, कैफे ठप होने से लोगो को भारी दिक्कत का समाना करना पड रहा है। बाबजूद इसके बिजली विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे है।

 

संबंधित समाचार