Kanpur Dehat Accident : वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत, दरोगा समेत दो घायल, वाहन व चालक गिरफ्तार
कानपुर देहात में हादसे में सिपाही की मौत।
कानपुर देहात में वाहन की टक्कर से सिपाही की मोत हो गई। जबकि दरोगा समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना करने वाले वाहन व चालक को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर देहात, अमृत विचार। मंगलवार की रात अकबरपुर कोतवाली में नियुक्त एसआई मथुरा प्रसाद, आरक्षी सौरभ कुमार व आरक्षी विवेक कुमार गस्त कर रहे थे। तभी अकबरपुर क्षेत्र के कानपुर- इटावा हाइवे पर तिवारीपुर गांव के पास ओवरब्रिज पर पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी गयी। जिससे आरक्षी विवेक कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जबकि एसआई मथुरा प्रसाद व आरक्षी सौरभ कुमार घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियो को तत्काल इलाज को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने छानबीन की। वहीं घटना कारित करने वाले वाहन व चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि सिपाही के शव पीएम को भेज गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मियों को एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर वह जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
