पीलीभीत: पंचायत के एक माह बाद विवाहिता फिर बेघर, पति ने रचाई दूसरी शादी..जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। दहेज में कार और पांच लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पंचायत के बाद ससुराल पहुंचने पर एक माह बाद ही उसे दोबारा पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने अब दूसरी शादी भी कर ली। अमरिया पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता आरफा ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले गांव के ही मोहम्मद नसीम से हुई थी। कुछ दिन बाद से ही कम दहेज लाने की बात कहकर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। अक्सर कहते थे कि कहीं और शादी की होती तो पांच लाख रूपए वा कार मिलती। फिर इसी मांग को पूरा करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पिटाई की। पिछले साल इक्कीस जुलाई को पीटकर घर से निकाल दिया। पंचायत के बाद विवाहिता वापस ससुराल गई।
आरोप है कि ससुराल वाले सुधरे नहीं बल्कि और उत्पीड़न तेज कर दिया। एक माह बाद ही मारपीट करके वापस निकाल दिया। इतना ही नहीं पति ने दूसरी जगह शादी भी कर ली। पुलिस ने पति मोहम्मद नसीम, रियाजुद्दीन, बिस्मिल्लाह, तस्लीम, निजामुद्दीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: पत्नी और ससुर ने किया प्रताड़ित तो फंदा लगाकर दे दी जान..बेटे को खोकर मां परेशान
