पीलीभीत: पत्नी और ससुर ने किया प्रताड़ित तो फंदा लगाकर दे दी जान..बेटे को खोकर मां परेशान
पीलीभीत, अमृत विचार। पत्नी और ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके पिता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
दर्ज की गई रिपोर्ट में पीड़िता सुनहरी बेगम ने बताया कि करीब सात माह पूर्व अलीशा उर्फ लाली नामक युवती उसके घर आ गई थी। उसके पिता रहीशा ने जबरन पीड़िता के पुत्र शाहरुख से अलीशा का निकाह करा दिया। मगर उसके बाद भी अलीशा प्रेम से बेटे संग नहीं रहती थी। बात बात पर आए दिन झगड़ा किया करती। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिया करती थी।बेटे ने कई बार बताया था कि पुत्रवधु के किसी व्यक्ति से संबंध है।
वह कहती है कि ये शादी तो उसने संपत्ति के लालच में की है। उसकी शिकायत पिता से की गई लेकिन वह बेटी का ही साथ देते रहे। सत्ताइस जून की रात बेटे के कमरे से चीखने की आवाज आई। इस पर परिजन कमरे में गए तो शाहरुख का शव जमीन पर पड़ा था। गले में दुपट्टा बंधा था और फंदे का निशान था। परिजन को कमरे में देख पुत्रवधू वहां से भाग गई। महिला ने बेटे की पत्नी और ससुर की प्रताड़ना को खुदकुशी की वजह बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अब आत्महत्या को प्रेरित करने की धाराओं में पिता पुत्री पर एफआईआर दर्ज की गई है।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: मां ने कहा- बहू को छोड़ या कहीं डूबकर मर जा.. तीन साल बाद भी नहीं लौटा बेटा, जानिए पूरा मामला
