पीलीभीत: तस्करों का दबाव, गोशाला से लाकर दो गोवंश..परेशान ग्रामीणों ने लगाई गुहार
पीलीभीत, अमृत विचार। गोशाला से गोवंश लाकर गोकशी के धंधेबाजों को मुहैया कराने से इंकार करना सेवादार और कुछ ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। इससे गुस्साए तस्कर अब झूठी शिकायतें कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कुछ लोगों को तस्कर बताते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका ये भी कहना है कि शिकायतकर्ता अपना पता भी जालसाजी करते हुए गलत लिख रहे हैं।
मामला अमरिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरा पचपेड़ा का है। यहां के रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा। जिसमे बताया कि ग्राम कैमोर के कुछ लोग गोमांस की तस्करी करते हैं। बीते दिनों उक्त तस्करों ने दबाव बनाया कि गोशाला से पशु लाकर उन्हें दें। ऐसा करने से जब इंकार कर दिया गया तो अब फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्हें धमकाया भी जा रहा है।
इससे पहले भी कई बार गोवंश मुहैया कराने का दबाव बनाया जा चुका है। कई बार तो गोवंश लेजाने की कोशिश करने पर ग्रामीणों ने विरोध कर उन्हे सफल नहीं होने दिया। आरोप है कि अब इसी रंजिश आरोपी में ग्रामीणों पर झूठे आरोप लगाकर शिकायत कर रहे हैं। शिकायत में भरा पचपेड़ा पता लिखा जा रहा है जबकि शिकायतकर्ता कैमोर गांव से हैं। ग्वालों एवं सेवादार को झूठी शिकायत कर परेशान किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। गुहार लगाने वालों में सतनाम, रंजीत, तेजराम, प्रेमप्रकाश, हरपाल आदि हैं।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: मां-बेटे को कमरे में बंद करके पीटा, नहीं दिया खाना..जानिए पूरा मामला
