Tejas Release Date : इस दिन रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म तेजस, एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी ‘क्वीन’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म तेजस 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म ‘तेजस’ से अपना लुक जारी किया है। फोटो में कंगना वायुसेना के पायलट के रूप में नजर आ रही हैं। रॉनी स्क्रूवाला के आरएसवीपी मूवीज के बैनर के तहत बनी फिल्म तेजस का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है।

कंगना ने सोशल मीडिया पर अपने नए लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वायुसेना के बहादुर पायलट के सम्मान में फिल्म तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना की फिल्म तेजस एयरफोर्स की पायलट तेजस गिल पर आधारित है।

फिल्म तेजस भारतीय में वायु सेना की महिला पायलट की कहानी को दिखाया जाएगा। कंगना इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखाती नजर आएंगी। कंगना के अलावा फिल्म तेजस में अंशुल चौहान, वरुण मित्रा और पंकज त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें : DO PATTI : 'दो पत्ती' से बतौर निर्माता डेब्यू करेंगी कृति सेनन, आठ साल बाद काजोल के साथ नजर आएंगी एक्ट्रेस

संबंधित समाचार