बिजनौर : कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये से भरा बैग लूटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर के छितावर-गंगावाला मार्ग पर दिया वारदात को अंजाम

किरतपुर(बिजनौर), अमृत विचार। क्षेत्र में एक कलेक्शन एजेंट से दो बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

भारत फाइनेंस कंपनी में बिजनौर निवासी अमित पाल एजेंट है। वह बुधवार दोपहर करीब 12:35 बजे क्षेत्र में लोगों से कंपनी का रुपया इक्ट्ठा कर रहा था। जब वह ग्राम छितावर से गंगावाला रोड पर बाइक से जा रहा था तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे एक लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

 घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. प्रवीण रंजन सिंह व क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस को लुटेरों को तलाश करने के निर्देश।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : पुलिस मुठभेड़ में मुरादबाद के बदमाश समेत दो गिरफ्तार, कार-नकदी व अवैध शस्त्र बरामद

संबंधित समाचार