बरेली: जेल के बंदियों के हाथ से बने गमले शहर की बढ़ाएंगे शोभा, नगर निगम की पहल पर जेल प्रशासन तैयार करा रहा गमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक-एक क्विंटल का गमला बनाने में जुटे हैं बंदी

बरेली, अमृत विचार : केंद्रीय कारागार-दो बरेली में कैद बंदियों के हाथों से बने गमले अब शहर की सड़कों और चौक-चौराहों की शोभा बढ़ाएंगे। नगर निगम की मांग पर जेल प्रशासन बंदियों से गमले बनावा रहा है। जिसे नगर निगम के अधिकारी पूरे शहर में पेड़ों के साथ सजाएंगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक केंद्रीय कारागार-दो विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि जेल में बंदी अब सीमेंट के सुंदर गमले बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: जिले के 11 मार्गाें से होकर गुजरेंगे कावंड़िये, सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा

इन गमलों को नगर निगम शहर में सजाएगा। निगम गमले बनाने के लिए मटेरियल दिया है। बंदी इसे बनाने में जुटे हैं। इसके एवज में जो भी मजदूरी बंदियों की बनेगी। उसे नगर निगम के अधिकारी बंदियों के देने के लिए जेल प्रशासन को देंगे। ये गमले एक-एक क्विंटल के बनाए जा रहे हैं। निगम इन गमलों को अतिक्रमण होने वाले स्थानों पर भी रखवाएगी। इन गमलों को बनाने वालों में हत्या, लूट समेत अन्य अपराध में बंद बंदी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: लोगों को लुभाने के लिए बिल्डर ने कॉलोनी में लगा दिए पोल, अब बिजली विभाग कनेक्शन देने से कर रहा मना

संबंधित समाचार